चाईबासा, अगस्त 18 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा थाना क्षेत्र से रविवार को लापता हुए 13 वर्षीय छात्र पवन कुमार पान का शव मंगलवार को तीन दिन बाद नुईया गांव स्थित कारो नदी से बरामद किया गया। छात्र के नदी में डूबने की आशंका के बाद पुलिस और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। मंगलवार को नदी के बीच एक चट्टान के पास शव फंसा मिला। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर शव को नदी से बाहर निकाला।

घटनास्थल पर पुलिस घटना की सूचना मिलने पर गुवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। लगातार बारिश के कारण कारो नदी उफान पर होने से खोज अभियान में काफी परेशानी हुई।

छात्र और परिवार के बारे में पवन गुवा स्थित डीएवी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था और फैब्रिकेशन निवासी साकेत पान का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, रविवार दोपह...