Chaibasa News: तितलीघाट के पास पुल में बड़ा होल, दुर्घटना का बढ़ा खतरा
चाईबासा, अगस्त 23 -- Chaibasa News: गुवा । मनोहरपुर से बड़ाजामदा और किरीबुरू को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर छोटानागरा पंचायत के तितलीघाट गांव के समीप पुल का बड़ा हिस्सा टूट गया है। पुल के बीच बने बड़े होल के कारण वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों भारी मालवाहक, यात्री और छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हिस्सा और बढ़ने की आशंका है। यह मार्ग सारंडा क्षेत्र को झारखंड के विभिन्न हिस्सों के अलावा ओड़िशा के बड़बिल और राउरकेला जैसे औद्योगिक शहरों से जोड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ वर्ष पहले भी इसी स्थान पर पुल क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसकी मरम्मत कराई गई थी। दोबारा पुल टूटने से मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने पुल की तकनीकी जांच, तत्काल बैरिकेडिंग औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.