Chaibasa News: तांतनगर में युवक ने लगाई फांसी
चाईबासा, अगस्त 14 -- Chaibasa News: तांतनगर ओपी अंतर्गत पुरनिया गांव निवासी 21 वर्षीय भावेश गोप ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिन में मृतक अपने घर पर अकेले था।दोपहर में घर के घारण में गमछा से फांसी का फंदा बांध कर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई।जब परिजन घर आए तो भावेश गोप को फांसी के फंदे से लटका पाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। शुक्रवार कै पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि किस कारण से भावेश गोप ने फांसी लगाया है किसी को पता नहीं है।इघर पुलिस ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.