Chaibasa News: डोमारडीहा में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास
चाईबासा, सितम्बर 17 -- Chaibasa News: चाईबासा। सदर प्रखंड अंतर्गत डोमारडीहा में स्वास्थ्य उपकेंद्र अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को लालमुनी पूर्ति जिला परिषद, मुखिया विजय सिंह देवगम, मुंडा लखींद्र देवगम ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर लालमुनी पूर्ति ने बताया कि इस स्वास्थ्य उपकेंद्र के बन जाने से डोमारडीहा और आसपास के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा अपने गांव में ही मिलेगी। इस अवसर पर वार्ड सदस्य लखींद्र देवगम, पुष्पा देवगम, अनुकम्पा कुन्तीया, सहिया मुक्ता देवगम, आंगनबाड़ी सेविका चारूवाला देवगम, रोशन लियांगी, खुरपा देवगम समेत कई लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.