चाईबासा, जुलाई 7 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद, दूरदर्शी राष्ट्रवादी नेता एवं भारत की अखंडता के प्रबल प्रहरी थे। उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने देश के औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखी तथा पश्चिम बंगाल को भारत में बनाए रखने और जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। डॉ गोस्वामी चाईबासा स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित कर रहे थे। जयंती जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन तियु की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान ...