चाईबासा, जुलाई 9 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा सदर अस्पताल परिसर से बुधवार को डेंगू और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव के लिए एक विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान का शुरुआत जिला स्वास्थ्य समिति एवं राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर सिंहभूम के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम, उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी और प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को क्षेत्र में रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों, गांवों और कस्बों में घूम-घूम कर लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा।स्वास्थ्य यह भी पढ़ें- Deogarh News: शहरी और ...