Chaibasa News: डी-टाइप कॉलोनी में अधिकारी के आवास से 10 लाख की चोरी
चाईबासा, सितम्बर 26 -- Chaibasa News: गुवा । किरीबुरू के डी-टाइप कॉलोनी स्थित सेल अधिकारी राहुल यादव के सरकारी आवास संख्या डी-33 में अज्ञात चोरों ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप, मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना 24-25 सितंबर की मध्यरात्रि की बताई जा रही है।
घटना का विवरण वीआईपी माने जाने वाले इस इलाके में चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। राहुल यादव के अनुसार, वह परिवार के साथ कार्यवश दुर्गापुर गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर के तीन दरवाजों पर लगे चार ताले तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद बीच वाले हिस्से में रखे गोदरेज को कथित रूप से बिना क्षतिग्रस्त किए खोलकर उसमें रखे जेवरात और अन्य कीमती सामान निकाल लिए। घर के अन्य सामानों को चोरों ने हाथ नहीं लगाया। बताया गया कि चोरों ने वारदात से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.