Chaibasa News: डीसी ने घर-घर जा कर किया होम टू रोल वेरिफिकेशन
चाईबासा, नवम्बर 2 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत संचालित कार्यों के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सहउपायुक्त मनीष कुमार ने 52-चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दुम्बीसाई क्षेत्र में मतदाताओं के घर पहुंचकर होम टू रोल वेरिफिकेशन का कार्य किया। इस दौरान उपायुक्त ने घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों से संवाद किया तथा एसआईआर के तहत मतदाता सूची में उनके नाम शामिल होने की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से पूछा कि क्या सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज है तथा यदि किसी सदस्य का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, तो इसकी जानकारी संबंधित बीएलओ को दी गई है या नहीं।उपायुक्त ने विशेष रूप से परिवार के ऐसे सदस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.