चाईबासा, नवम्बर 4 -- प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की उपलब्धियां Chaibasa News: चाईबासा। सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा के विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, कला, कोडिंग और खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च-2026, ऑल इंडिया टैलेंट सर्च और डीएवी बिष्टुपुर के उन्मयम-2026 में विद्यार्थियों ने कई पुरस्कार हासिल किए। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित ''सुर और ताल संग्राम'' की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आयुषी दास ने सीनियर क्लासिकल सोलो सॉन्ग में प्रथम, सिद्धि माथुर ने द्वितीय तथा आर्या स्मृति ने जूनियर फोक सॉन्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य में अद्विता आराधना जूनियर वर्ग और श्रेयोशी गोस्वामी सीनियर वर्ग में प्रथम रहीं। वहीं, आयुषी दास ने ऑनलाइन ऑल इंडिया टैलेंट...