चाईबासा, नवम्बर 26 -- Chaibasa News: गुवा । सेल गुवा के तत्वावधान में 33वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह 2026-27 के अंतर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से ग्यारहवीं तक के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। साथ ही प्रभावशाली स्लोगनों के माध्यम से खनन में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा खनिज संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश दिया। विद्यार्थियों की कलाकृतियों में प्रकृति संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को प्रमुखता से दर्शाया गया। इस अवसर पर शिक्षक इंचार्ज पीके आचार्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार ...