Chaibasa News: डीएवी गुवा में दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला शुरू
चाईबासा, अक्टूबर 31 -- Chaibasa News: गुवा। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, गुवा में शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित दो दिवसीय शिक्षक संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। 'विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण' विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में डीएवी गुवा, डीएवी नोवामुंडी एवं डीएवी चिड़िया के कुल 54 शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं। कार्यशाला 30 एवं 31 अक्टूबर तक चलेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेल, गुवा के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) चन्द्रभूषण कुमार थे। समारोह का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों के स्वागतगान एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार ने मुख्य अतिथि चन्द्रभूषण कुमार को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.