चाईबासा, जुलाई 20 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों में डीएमएफटी मद से बनाए गए जलमीनार जो अब खराब पड़ गए ऐसे जल मीनारों को चिन्हित कर पुनः चालू किया जाएगा। जानकारी के अनुसार लगभग 500 सौ के करीब ऐसे जल मीनार हैं जो खराब हो चुके हैं।विभाग के द्वारा ऐसे जलमीनारों को चिन्हित किया गया है ऐसे जल मीनारों को पुनः रनिंग कंडीशन में लाने के लिए विभाग के द्वारा इसके प्रकलन को तैयार किया जा रहा है। प्रकलन के तैयार होने के बाद इसके बनाने की कार्रवाई की जाएगी उल्लेखनीय है कि पश्चिम सिंहभूम जिले में पूर्व में जो जलमीनार बनाए गए थे वैसे जल मीनरो का रखरखाव का कार्य 2019-20 पूरा हो गया था। इसमें अनेक जलमीनार खराब हो चुके हैं इसआलोक में जिले के उपायुक्त निर्देशानुसार इसके पुनर्गठन पर काम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जल्द ही ...