Chaibasa News: डायन समझकर महिला की गला दबाकर हत्या की कोशिश, रक्षाबंधन की रात की घटना
चाईबासा, अगस्त 29 -- Chaibasa News: गुवा । सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुईआ गांव में रक्षाबंधन की रात अंधविश्वास के चलते एक महिला की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना 28 अगस्त की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।
घटना का विवरण दुईआ गांव निवासी मंजू गोप (35), पति बुधराम चेरवा, गांव के ही एक व्यक्ति के घर से काम कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में खड़े गांव के ही राम गोप उर्फ ऊंतू गोप ने उस पर हमला कर दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। महिला ने काफी संघर्ष किया और किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद मंजू गोप भागकर गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल के घर पहुंची और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी।
पुलिस कार्रवाई गला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.