चाईबासा, नवम्बर 24 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर, संवाददाता। डांगुवापोसी रेलखंड में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान, रेलवे विस्तार के दौरान रैयतों के अधिकारों की रक्षा और यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर सोमवार को झारखंड पुनरुत्थान अभियान तथा झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा की ओर से दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक कोलकाता के नाम ज्ञापन सौंपा गया। दोनों संगठनों ने रेलवे प्रशासन से क्षेत्र की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है। झारखंड पुनरुत्थान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में डांगुवापोसी-जुरुडीह रेलवे विस्तार के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में पारंपरिक ग्रामसभा की अनिवार्य सहमति सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि रेलवे विस्तार क...