Chaibasa News: ट्रक के चपेट में आने से अधेड़ की मौत
चाईबासा, अगस्त 14 -- Chaibasa News: ट्रक के चपेट में आने से हाटगमहरिया थाना अंतर्गत कुईडा गांव निवासी 55 वर्षीय सोना राम बिरूवा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम में मृतक अपने गांव में सड़क किनारे खड़े थे।उसी समय एक ट्रक आई और घक्का मार दिया, जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर रात के लगभग 10 बजे पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई।रात हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक सड़क किनारे खड़े थे ,एक ट्रक आ कर घक्का मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.