चाईबासा, अक्टूबर 16 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैच में टॉउन क्लब, चाईबासा ने सिद्धार्थ अग्रवाल की शानदार शतकीय पारी की बदौलत नेशनल क्रिकेट क्लब , बड़ा जामदा को एक आसान मुकाबले में चार विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ा जामदा की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 269 रनों का स्कोर खड़ा किया। पारी की शुरुआत करने आए प्रवीण साहनी ने तेरह चौके एवं नौ छक्के की मदद से 136 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ऋषि राज सिंह ने भी आठ चौके एवं दो छक्के की सहायता से 75...