Chaibasa News: टैक्सी स्टैंड रामनगर में विश्वकर्मा पूजा पंडाल का उद्घाटन
चाईबासा, सितम्बर 18 -- Chaibasa News: गुवा । गुवा के रामनगर स्थित टैक्सी स्टैंड में नव युवा ड्राइवर संघ के तत्वावधान में निर्मित विश्वकर्मा पूजा पंडाल का उद्घाटन गुरुवार को गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष ज्वाला साहनी ने की। बताया गया कि रामनगर टैक्सी स्टैंड में विश्वकर्मा पूजा की शुरुआत वर्ष 1994 में मुन्ना सोनार, राजेंद्र अमेजॉन, सुनील एवं अनिल लागुरी के प्रयास से हुई थी। तब से प्रत्येक वर्ष यहां भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित की जाती है। इस वर्ष भी वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: रेल नगरी डांगोवापोसी में धूम- धाम से मनाई जा रही है देवशिल्पी विश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.