चाईबासा, अक्टूबर 8 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पहली बार आयोजित पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग के फाइनल मैच में मनोहरपुर लायंस ने जगन्नाथपुर टाइगर्स को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से पराजित कर चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में टॉस मनोहरपुर लायंस के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जगन्नाथपुर टाइगर्स की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया। जगन्नाथपुर की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज निकेत सिंह ने 59, युवराज कुमार ने नाबाद 42 रन, रौशन कुमार ने 32 तथा कुलदीप मंडल ने 20 रन बनाए। मनोहरपुर लायंस की ओर से सुप्रियो चक्रवर्ती ने 36 रन ...