चाईबासा, अक्टूबर 5 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे पश्चिमी सिंहभूम टी 20 लीग में रविवार को दो महत्वपूर्ण मुकाबले खेले गए। सुबह नौ बजे से खेले गए पहले मैच में कोल्हान किंग ने चक्रधरपुर रॉयल्स को एक नजदीकी मुकाबले में दो विकेट से पराजित कर इस प्रतियोगिता में अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही कोल्हान किंग ने अपने पांच लीग मैच में चार जीत के साथ कुल आठ अंक हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है और सेमीफाइनल खेलना पक्का हो गया है। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए पहले मैच बल्लेबाजी करते हुए चक्रधरपुर रॉयल्स की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खूंटी में केडीपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू क...