Chaibasa News: टी-20 लीग: चक्रधरपुर रॉयल्स व जगन्नाथपुर टाइगर्स की आसान जीत
चाईबासा, अक्टूबर 4 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे पश्चिमी सिंहभूम टी 20 लीग के अंतर्गत शनिवार को खेले गए पहले मैच में चक्रधरपुर रॉयल्स ने चाईबासा चैलेंजर्स को एक नजदीकी मुकाबले में 13 रनों से पराजित कर इस प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए चक्रधरपुर रॉयल्स की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 247 रन ठोक डाले। उद्घाटक बल्लेबाज ओजस वर्धन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सात चौके एवं पांच छक्के की सहायता से 78 रनों की पारी खेली। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी चाईबासा चैलेंजर्स की टीम ने भी भरपूर प्रयास किया पर पूरे बीस ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.