चाईबासा, सितम्बर 16 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। टाटा मेन अस्पताल, नोवामुंडी में मरीजों से लिए जाने वाले विभिन्न शुल्कों में हाल में की गई वृद्धि को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने टाटा स्टील प्रबंधन के समक्ष आपत्ति जताई। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने टाटा स्टील के महाप्रबंधक (ओएमक्यू) देवाशीिष जेना को पत्र सौंपकर बढ़ी हुई रजिस्ट्रेशन एवं चिकित्सकीय परामर्श शुल्क को वापस लेने की मांग की। पत्र में कहा गया कि नोवामुंडी एवं आसपास का क्षेत्र अत्यंत दुर्गम और वनवासी क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण, आदिवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार रहते हैं। ऐसे में चिकित्सकीय शुल्क में कई गुना वृद्धि से जरूरतमंद मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। विशेष रूप से चिकित्सक से परामर्श लेने के शुल्क में लगभग छह से सात गुना व...