चाईबासा, अगस्त 3 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। टाटा बाईपास चौक पर प्रस्तावित प्रतिमा स्थापना को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी है। चौक एवं आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। पूरे इलाके की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। ज्ञात हो कि 1 अगस्त को प्रतिमा स्थापना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और आदिवासी हो समाज के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आदिवासी हो समाज के कई लोगों को हिरासत में लिया था। यह भी पढ़ें- शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा हुई स्थापित, 04 अगस्त को होगा अनावरण इसके बाद से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।रविवार को भी टाटा बाईपास चौक पर प्र...