Chaibasa News: टाटा डीएवी के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
चाईबासा, अक्टूबर 25 -- Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान, नशा मुक्त विद्यालय और डीएवी स्पोर्ट्स नेशनल में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों की सफलता की कामना के लिए एक विशेष वैदिक हवन यज्ञ एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र वैदिक मंत्रोच्चार और हवन आहुतियों के साथ हुआ। हवन के माध्यम से डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में भाग लेने जा रहे विद्यालय के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, बेहतर स्वास्थ्य और विजय की मंगलकामना की गई। हवन अनुष्ठान के पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर टिस्को कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से गुजरी। रैली के दौरान छात्रों ने हाथों में तख्तियां और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.