चाईबासा, नवम्बर 4 -- हाथी की मौत से इलाके में सनसनी Chaibasa News: जगन्नाथपुर। बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र के टंकुरा बस्ती स्थित बुरमा टोली के समीप बुधवार रात करीब 20 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के गांव में प्रवेश करने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, गुरुवार सुबह जंगल से सटे खेत में एक हाथी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हाथी की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।ग्रामीणों के अनुसार, 3 नवंबर की शाम करीब 20 हाथियों का झुंड गांव में घुस आया था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने मशाल जलाकर और पारंपरिक तरीकों से पूरी रात हाथियों को गांव से दूर भगाने का प्रयास किया। इस दौरान लोग दहशत में रहे।गुरुवार सुबह बुरमा टोली के पास जंगल से सटे खेत में एक ...