Chaibasa News: झारखंडियों का हक किसी भी कीमत पर छीनने नहीं देंगे: बिरुवा
चाईबासा, सितम्बर 20 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा है कि झारखंड के जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा पर पहला हक झारखंडवासियों का है। किसी भी कीमत पर ये हक हम छीनने नहीं देंगे। वे शनिवार को चाईबासा सदर प्रखंड में झामुमो द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस अवसर पश्चिमी सिंहभूम जिला झामुमो के अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि खनिज सेस का पैसा रुकेगा तो मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, वृद्ध, विधवा, विकलांग पेंशन योजना, 200 यूनिट फ्री बिजली बिल माफी योजना समेत अनेक राज्य सम्पोषित योजनाओं पर संकट आ जाएगा, जो गम्भीर चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- खनिज अधिकारों में कटौती के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.