Chaibasa News: झामुमो जिला प्रवक्ता से दुर्व्यवहार का आरोप, थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग
चाईबासा, नवम्बर 7 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने टोंटो थाना प्रभारी धनंजय सिंह पर पार्टी के जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।पत्र में सोनाराम देवगम ने कहा है कि झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी के साथ कथित दुर्व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा व्यवहार आदिवासी समाज, झारखंड की अस्मिता और आंदोलन की भावनाओं के प्रति असम्मान को दर्शाता है।देवगम ने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण लंबे संघर्ष और आंदोलनकारियों के बलिदान से हुआ है। यह भी पढ़ें- Palamu News: चैनपुर के सीओ के खिलाफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.