चाईबासा, सितम्बर 16 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, 2026 (एमएमडीआर) के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से 19 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंड एवं नगर मुख्यालयों में एक दिवसीय महाधरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में 19 सितंबर को झामुमो का महाधरना, सभी प्रखंड-नगरों में पर्यवेक्षक नियुक्तप्रदर्शन की तैयारी कार्यक्रम को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए झामुमो जिला समिति ने जिले के प्रत्येक प्रखंड एवं नगर के लिए एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने बताया कि नियुक्त पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्र में प्रखंड एवं नगर समिति के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्था...