Chaibasa News: जैतगढ़-हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग के किनारे खेत में मिला भालू का शव, इलाके में मची सनसनी
चाईबासा, नवम्बर 12 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर।जैतगढ़-हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग पर जैतगढ़ हाई स्कूल और छनपदा गांव के बीच स्थित एक खेत में गुरुवार को एक भालू का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में भालू का शव देखकर ग्रामीणों में दहशत और कौतूहल का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण धान की कटाई करने के लिए खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े एक मृत भालू पर पड़ी। देखते ही देखते भालू की मौत की खबर आसपास के गांवों में फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जगन्नाथपुर थाना और वन विभाग को दी। हालांकि अभी तक वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे है। फिलहाल भालू की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। वन विभाग की जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.