Chaibasa News: जेटेट परीक्षा को लेकर डीसी-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
चाईबासा, अक्टूबर 30 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 नवंबर को आयोजित होगी। उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने गुरुवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत संरचना, मूलभूत सुविधाओं, विद्यालय परिसर की स्थिति तथा अभ्यर्थियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, प्रवेश द्वार पर आवश्यक जांच, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था एवं अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित सीटिंग अरेंजमेंट की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.