Chaibasa News: जिले के 18 प्रखंडों में 67 टैंकर से होगी जलापूर्ति
चाईबासा, जुलाई 14 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। प्रोजेक्ट प्राण के अंतर्गत मिशन जीवनधारा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में उपायुक्त मनीष कुमार की पहल पर जिले के 18 प्रखंडों में 67 टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं। इन सभी पानी टैंकरों का क्रय संबंधित पंचायतों द्वारा 15वें वित्त आयोग मद से किया गया है। यह पहल विशेष रूप से उन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी, जहां गर्मी के मौसम, जलस्तर में गिरावट अथवा अन्य प्राकृतिक कारणों से समय-समय पर पेयजल संकट उत्पन्न होता है। ऐसे क्षेत्रों में पंचायतों द्वारा इन पानी टैंकरों के माध्यम से आम ग्रामीणों तक निःशुल्क एवं समयबद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। यह भी पढ़ें- जिले के 18 प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में 67 पानी टैंकर की उपलब्धत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.