चाईबासा, नवम्बर 1 -- Chaibasa News: चाईबासा। महिला कॉलेज चाईबासा में शनिवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' थीम पर आयोजित इस उत्सव में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से 250 से अधिक युवक-युवतियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं ने कला एवं संस्कृति के विविध रंग बिखेरे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा जिला प्रशासन के खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त समेत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर जिला खेल पदाधिकार...