Chaibasa News: जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 27 को
चाईबासा, नवम्बर 25 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 27 नवंबर को चक्रधरपुर के बनमालीपुर मैदान में जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों, विद्यालयों एवं खेल संस्थानों के प्रतिभावान धावक-धाविकाएं हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जहां वे पश्चिमी सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 10 किलोमीटर, अंडर-20 बालक वर्ग के लिए 8 किलोमीटर, अंडर-18 बालक वर्ग के लिए 6 किलोमीटर तथा अंडर-16 बालक वर्ग के लिए 2 किलोमीटर की दौड़ निर्धारित की गई है। वहीं महिला वर्ग में 10 किलोमीटर, अंडर-20 बालिका वर्ग में 6 किलोमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.