चाईबासा, अक्टूबर 23 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर/चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने लूटपाट और छिनतई की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों का उद्भेदन किया है। पुलिस ने छापेमारी कर ओडिशा के क्योंझर जिले के बड़बिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टुकुरानी गांव निवासी करीब 26 वर्षीय अनिल चातार उर्फ अनिल मुंडा उर्फ बच्चा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न थानों में पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, जगन्नाथपुर, नोवामुंडी और टाटानगर थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच और छापेमारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। प...