Chaibasa News: जिला परिषद परिसर में चला स्वच्छता अभियान, दुकानदारों के बीच वितरित किए गए डस्टबिन
चाईबासा, अक्टूबर 14 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में विशेष स्वच्छता अभियान-2026 के तहत बुधवार को जिला परिषद परिसर में साफ-सफाई और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला परिषद आवासीय परिसर के मार्केट कॉम्प्लेक्स और कार्यालय परिसर स्थित विपणन भवन में सफाई की गई। दुकानदारों के बीच डस्टबिन वितरित कर कचरे के उचित निस्तारण के लिए प्रेरित किया गया।अभियान का नेतृत्व उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद उत्कर्ष कुमार ने किया। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी सबिता टोपनो भी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने दुकानदारों और कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल तथा आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने की अपील की।दुकानदारों को कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय डस्टबिन में रखने और दुकानों के आसपास नियमित स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.