Chaibasa News: जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के जर्जर भवन का गिरा छज्जा, अफरातफरी
चाईबासा, अगस्त 30 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के जर्जर भवन का एक हिस्सा शनिवार को अचानक गिर पड़ा। भवन का छज्जा टूटकर गिरने से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय कोई कर्मचारी या अन्य व्यक्ति छज्जे की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि आयोग कार्यालय का भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बारिश और नमी के कारण भवन की दीवारों, छत और छज्जों में दरारें आ गई हैं तथा कई जगह प्लास्टर उखड़ रहा है। कार्यालय के अंदर भी सीलन और पानी रिसाव की समस्या बनी हुई है। ऐसे में कर्मचारियों को भय के माहौल में काम करना पड़ रहा है。
भवन की जर्जर स्थिति कर्मचारियों के अनुसार भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी पूर्व में ही उपायुक्त एवं भवन नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.