Chaibasa News: जांच के लिए रांची भेजे गए नमूने
चाईबासा, अक्टूबर 28 -- Chaibasa News: चाईबासा। दीपावली पर्व को देखते हुए उपभोक्ताओं को मिलावट रहित और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को मिठाई दुकानों में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और दुकानों में स्वच्छता की जांच की। साथ ही पनीर, गुलाब जामुन और नमकीन के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, रांची भेजे। निरीक्षण के दौरान मिठाई दुकानदारों को मिठाइयों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले दूध के स्रोत और खरीद से संबंधित दस्तावेज अनिवार्य रूप से रखने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि दूध की खरीद का रिकॉर्ड उपलब्ध रहने से संभावित मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खराब गुणवत्ता वाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.