चाईबासा, जुलाई 3 -- Chaibasa News: चाईबासा। जहरीला सांप के डंसने से मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़ा जयपुर निवासी विक्रम देवगन की 7 वर्षीय बेटी सुष्मिता देवगम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात में मृतिका अपनी बड़ी बहन के साथ घर पर ही जमीन में सो रही थी। रात के लगभग 2 बजे एक जहरीला सांप उसके घर में घुस गया और जमीन पर सो रही सुष्मिता देवगम के पैर में डस लिया, जिससे वह चिल्ला उठी। उसके साथ सो रही बहन भी जाग गई। उसने एक सांप को घर से निकलते देखा। सुष्मिता की तबियत बिगड गई और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सर्पदंश से विवाहिता की मौत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल लाईं। परिजनों ने बताया कि मृतिका जमीन पर सो...