चाईबासा, सितम्बर 26 -- Chaibasa News: चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी की चाईबासा नगर कमिटी द्वारा प्रखर राष्ट्रचिंतक, कुशल संगठनकर्ता, दूरदर्शी विचारक एवं अंत्योदय के संवाहक महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गयी। नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा ने कहा कि उनके राष्ट्रहित, मानव कल्याण और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के विचार आज भी जनसेवा की दिशा में मार्गदर्शक है। आज केंद्र सरकार समर्पित होकर जनकल्याणकारी कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कुमार राम, जिला महामंत्री चंदन झा, प्रताप कटियार महतो, मृदुला निषाद, रीना कर, शिबू दत्ता, कामेश्वर विश्वकर्मा, पप्पू रा...