Chaibasa News: जनहित के मुद्दों पर मंत्री से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चर्चा
चाईबासा, अगस्त 30 -- Chaibasa News: चाईबासा। जिला कांग्रेस कमेटी पश्चिमी सिंहभूम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने शनिवार को चाईबासा परिसदन में मंत्री दीपक बिरुवा से शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान जिले के विकास व आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को विचार-विमर्श किया गया। मंत्री दीपक बिरुवा ने विधायक सोनाराम सिंकु को कांग्रेस जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, ग्रमीण मुंडा सोमनाथ सिंकु मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.