Chaibasa News: जनता दरबार में कई मामलों का तत्काल निष्पादन
चाईबासा, अक्टूबर 7 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं अन्य संबंधित समस्याओं से जुड़े आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। जनता दरबार के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान किया जा सके। जनता दरबार में प्राप्त कई आवेदनों का मौके पर ही तत्काल निष्पादन किया गया। वहीं, जिन मामलों में संबंधित विभागों एवं कार्यालयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.