Chaibasa News: जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने दिया निर्देश
चाईबासा, अक्टूबर 24 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना के सफल, सुचारू एवं समयबद्ध संचालन की पूर्व तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष से उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी एवं सहायक चार्ज पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने एन्यूमरेशन ब्लॉक के निर्माण की वर्तमान स्थिति, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की आवश्यक संख्या के आकलन, जनगणना प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों तथा जनगणना कार्य के सुचारू संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर सभी चार्ज पदाधिकारियों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.