चाईबासा, अक्टूबर 28 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर । जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जिन्तूगोंडा गांव में बुधवार की सुबह एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान शाल्मी सिंकु के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके पति मांगील सिंकु ने बुधवार सुबह करीब चार बजे अपने ही घर में गैंता से वार कर उसकी हत्या कर दी। जिन्तूगोंडा गांव जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु का पैतृक गांव है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना का पता उस समय चला, जब गांव के निवासी सुब्बल सिंकु को फोन आया और उनसे शाल्मी सिंकु से बात करने को कहा गया। इसके बाद वे उसके घर पहुंचे। आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। फिर दरवाजा खोलकर देखने पर घर के अंदर शाल्मी सिंकु का शव पड़ा मिला।घटना की जानकारी मिलते ही सुब्बल सिंकु ने ग्रामीण मुंडा सोमनाथ सिंकु को इसकी सूचना दी। ग्रामीण मुं...