Chaibasa News: जगन्नाथपुर रस्सेल प्लस टू उच्च विद्यालय में हिंदुस्तान ओलंपियाड के सफल विद्यार्थियों को मिला प्रमाण पत्र
चाईबासा, जुलाई 9 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। रस्सेल प्लस टू विद्यालय में गुरुवार को हिंदुस्तान ओलंपियाड में सफल विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। समाजसेवी आकाश निषाद ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रमाण पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर आकाश निषाद ने कहा कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास और शिक्षा के प्रति समर्पण आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मजबूत शैक्षणिक आधार तैयार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे सशक्त माध्यम है, जो व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की शक्ति देती है। यह भी पढ़ें- Adityapur News: हिन्दुस्तान ओलंपियाड के विजेता छात्र किए गए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.