Chaibasa News: जगन्नाथपुर में सड़क हादसा, किशोर की मौत; दो घायल
चाईबासा, अगस्त 24 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सोसोपी-तेंतडोपोसी मार्ग पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, नोवामुंडी थाना क्षेत्र के तोड़ेतोपा निवासी बुधराम बरजो (17), महेंद्र बरजो (16) और सिद्धू बरजो एक ही मोटरसाइकिल से आधार कार्ड बनवाने जगन्नाथपुर आए थे। लौटने के दौरान बुढ़ाकमान के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।हादसे में तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों अनिल सागर और संजीत प्रधान ने उन्हें जगन्नाथपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महेंद्र बरजो को मृत घोषित कर दिया। सिद्धू बरजो की हालत गंभीर है, जबकि बुधराम को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.