Chaibasa News: जगन्नाथपुर में दुर्गा पूजा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
चाईबासा, अक्टूबर 18 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर में दुर्गा पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। नवरात्रि के सातवें दिन शनिवार को दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रीराम महावीर मंदिर एवं शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, कन्याएं और श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा में महिलाएं और कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में कतारबद्ध होकर दोनों पूजा पंडालों से निकलीं। यात्रा बड़ा तालाब एवं बलियाडीह नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित प्रभात कुमार पाणिग्रही ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद श्रद्धालु महिलाओं और कन्याओं ने कलश में पवित्र जल भरा और मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए मंदिरों की ओर प्रस्थान किया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: कामडार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.