चाईबासा, अगस्त 28 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर पुलिस ने चोरी के 13 मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से अलग-अलग कंपनियों के 13 स्क्रीन टच और कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के भगवानगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग बांधपुर गांव निवासी 31 वर्षीय सैफकुल शेख वर्तमान में जगन्नाथपुर के तोड़ांगहातु में रेल पटरी निर्माण कार्य में ठेका मजदूर के रूप में काम करता है।

शिकायत दर्ज उसने 25 अगस्त को जगन्नाथपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 24 अगस्त की रात करीब 11 बजे मजदूर भोजने करने के बाद सोने चले गए। सुबह करीब 3 बजे उठने पर आठ मजदूरों के मोबाइल फोन गायब मिले। इसके बाद जगन्नाथपुर थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ म...