चाईबासा, अक्टूबर 13 -- चालकों की लंबित मांगों पर बैठक Chaibasa News: गुवा । गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में सोमवार, 12 अक्टूबर की शाम सात बजे सेल के अधीन टेंडर एवं नोटशीट के माध्यम से कार्यरत छोटे वाहनों के चालकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चालकों की लंबित मांगों पर प्रबंधन की ओर से अब तक कोई पहल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई गई।बैठक में बताया गया कि छोटे वाहनों के चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 5 अक्टूबर 2026 को प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा था। मांग पत्र के माध्यम से प्रबंधन को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बावजूद अब तक प्रबंधन की ओर से न तो मांगों पर कोई ठोस पहल की गई है और न ही यूनियन को वार्ता के लिए बुलाया गया है। यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान चालकों ने कहा कि मांग पत्र सौंपे जाने के...