Chaibasa News: छात्रों की गूंज अभियान आज से, 21 दिन कॉलेजों में पहुंचेगी एनएसयूआई-युवा कांग्रेस
चाईबासा, जुलाई 5 -- Chaibasa News: चाईबासा। छात्र-छात्राओं की समस्याओं को उठाने और शिक्षा व्यवस्था की अनियमितताओं के खिलाफ एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार से 21 दिवसीय 'छात्रों की गूंज' अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों सहित पश्चिमी सिंहभूम के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं से संवाद किया जाएगा। इससे पूर्व रविवार को कांग्रेस भवन में अभियान का पोस्टर विमोचन किया गया।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक, छात्रवृत्ति, नामांकन, परीक्षा परिणाम में देरी और अन्य समस्याओं से छात्र परेशान हैं। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आदित्य विक्रम तिरिया ने कहा कि अभियान के दौरान छात्रों की शिकायतें और सुझाव एकत्र कर विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपे जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.