Chaibasa News: छह सूत्री मांगों को लेकर मुनु दोसतुर हो समाज महासभा का धरना
चाईबासा, सितम्बर 29 -- Chaibasa News: चाईबासा। मुनु दोसतुर हो समाज महासभा की ओर से मंगलवार को छह सूत्री मांगों के समर्थन में एसडीओ कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना के बाद राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा गया। इसमें अनुसूचित क्षेत्रों में जनजातीय समुदाय की रूढ़िजन्य विधि, सामाजिक और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। महासभा ने कहा कि धर्म परिवर्तन की इच्छा रखने वालों को ग्रामसभा की सहमति लेने और इसकी जानकारी उपायुक्त को देने की व्यवस्था हो।
मांगों का विवरण महासभा ने हो भाषा, संस्कृति और धर्म के संरक्षण के लिए अलग धर्म कोड लागू करने, अनुसूचित क्षेत्रों के सरकारी कार्यालयों में हो भाषा एवं वारंग चिति लिपि के इस्तेमाल तथा हो भाषा-लिपि जानने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.