चाईबासा, जुलाई 22 -- Chaibasa News: चाईबासा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा संजय कुमार की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक हुई। इस दौरान जानकारी दी गई कि 22 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे से सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ, बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की तृतीय बैठक होगी। एसआईआर को लेकर विचार मंथन होगा। इसमें सबकी उपस्थिति अनिवार्य है। मौके पर कांग्रेस के त्रिशानु राय, भाजपा से प्रताप कटियार, रवि शंकर विश्वकर्मा, बसपा से जेम्स हेम्ब्रम, झामुमो से कैसर परवेज व आजसू से अजय महतो उपस्थ...